श्रीतारा पासरीचा को मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का खिताब अपने नाम किया है।
करनाल की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए ‘मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत सिर्फ सुंदरता की नहीं, बल्कि हौसले, संघर्ष और समाज के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल बनकर सामने आई है। प्रतियोगिता के फाइनल से पहले गंभीर पीठ दर्द स
.
आरपीआईआईटी बस्तारा के संस्थापक इंजीनियर भरत सिंगल ने श्रीतारा पासरीचा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि करनाल की बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का पल है। उन्होंने भरोसा जताया कि संस्थान हमेशा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। यह आयोजन दिल्ली के होटल टिवोली में नमस्वी नेक्सस के द्वारा 19 जून 2026 (शुक्रवार) को किया गया।

श्रीतारा पासरीचा को मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का ताज पहनाते हुए।
दर्द को बनाया ताकत, मंच पर दिखाया जज्बा
श्रीतारा पासरीचा का सफर आसान नहीं रहा। फाइनल राउंड से ठीक पहले वे तेज पीठ दर्द से परेशान थीं। डॉक्टरों ने उन्हें कैटवॉक करने, हाई हील पहनने और किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि से मना कर दिया था।
इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने दर्द को पीछे छोड़ते हुए मंच पर उतरने का फैसला लिया। उनका लक्ष्य साफ था कि या तो जीत हासिल करनी है या फिर पूरी कोशिश करनी है। उनके इसी हौसले ने जजों को भी प्रभावित किया।

श्रीतारा पासरीचा को मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026 का ताज पहनाते हुए।
मानसिक स्वास्थ्य पर दिया मजबूत संदेश
श्रीतारा की जीत का एक खास पहलू उनका सामाजिक संदेश भी रहा। वे पिछले दो वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। डिप्रेशन से जूझ रहे युवाओं को वे मुफ्त परामर्श देती हैं।
उनका मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फाइनल राउंड में उनके प्रेजेंटेशन ने यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि समझ और संवेदनशीलता में भी आगे हैं।

यूनिवर्स हरियाणा 2026 बनने के बाद श्रीतारा पासरीचा।
परिवार का मिला साथ, हौसला बना सबसे बड़ी ताकत
श्रीतारा की सफलता में उनके परिवार का अहम योगदान रहा। उनके पिता सुनील पसरीचा, जो इनकम टैक्स एडवोकेट हैं, ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया। जब डॉक्टरों की सलाह के बाद उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगा था, तब पिता ने उन्हें फिर से मजबूत बनाया। उनकी माता डॉ. पूनम पासरीचा, जो एक अनुभवी प्रिंसिपल रही हैं, ने उन्हें जीवन में संघर्ष से लड़ने के संस्कार दिए।
शिक्षा से मिला मार्गदर्शन, अनुशासन ने दिलाई सफलता
श्रीतारा पासरीचा आरपीआईआईटी बस्तारा की छात्रा रह चुकी हैं। यहां से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी अनुशासन और मार्गदर्शन मिला। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और संस्थान को भी देती हैं, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर सही दिशा दिखाई।

यूनिवर्स हरियाणा 2026 बनने के बाद श्रीतारा पासरीचा।
अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व
‘मिस यूनिवर्स हरियाणा 2026’ बनने के बाद अब श्रीतारा पासरीचा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। ताज जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अगर वे दर्द के डर से रुक जातीं तो उन्हें जिंदगी भर पछतावा होता। उन्होंने यह जीत उन बेटियों को समर्पित की जो खुद पर भरोसा करने में हिचकती हैं।
हौंसला हो मजबूत तो कोई बाधा नहीं रोक सकती
श्रीतारा पासरीचा की यह उपलब्धि साबित करती है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल टिक नहीं सकती। पूरे हरियाणा को अब उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।







