spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में 7 माह के बच्चे की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप; पिता बोला- गलत दवा से बिगड़ी थी तबीयत




सोनीपत में 7 महीने के एक मासूम बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर पर गलत दवा और उपचार देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि मामूली दस्त की शिकायत होने पर बच्चे को क्लीनिक ले जाया गया था, जहां डॉक्टर द्वारा दवा देने के कुछ ही क्षण बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और सांसें थम गईं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दस्त की शिकायत पर क्लीनिक लेकर पहुंचे थे परिजन रोहतक जिले के गांव अस्थल बोहर के रहने वाले प्रवीण ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ससुराल सोनीपत के वेस्ट रामनगर स्थित 3 लड़के वाली गली में है। उसकी पत्नी गायत्री इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। उनका 7 महीने का बेटा शिवांश भी उसके साथ था। प्रवीण के अनुसार, बच्चे को मामूली दस्त की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी गायत्री और साला दीपक बच्चे को उपचार के लिए मंडी क्षेत्र में स्थित हरिश्चंद्र क्लीनिक लेकर गए थे। डॉक्टर ने दवा दी, कुछ ही क्षण बाद बिगड़ी तबीयत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर हरिश्चंद्र ने दोपहर करीब 1:40 बजे बच्चे की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने अपने हाथ से बच्चे के मुंह में एक-एक गोली डाली और उसे 2 ढक्कन पानी पिलाया। परिजनों का आरोप है कि दवा देने के तुरंत बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने दावा किया कि बच्चे की सांसें बंद हो गईं और उसका शरीर नीला पड़ गया। परिजनों के अनुसार इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप, आनन-फानन में दूसरे अस्पताल भेजा परिवार का आरोप है कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टर ने तत्काल उसे किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के गलत उपचार और दवा देने के कारण ही उनके मासूम बेटे की जान गई है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बेटे को गोद में लेकर पहुंची थी मां परिजनों के अनुसार गायत्री अपने सात महीने के बेटे शिवांश को गोद में लेकर क्लीनिक पहुंची थी। परिवार को उम्मीद थी कि मामूली स्वास्थ्य समस्या का इलाज हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर बाद मासूम की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। न्याय की मांग को लेकर पुलिस तक पहुंचे परिजन मासूम की मौत के बाद परिजनों ने सिटी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। परिवार का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई सिटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस दौरान ने डॉक्टर की पर्ची पर लिखे हुए नंबर पर डॉक्टर से बातचीत कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles