spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर, बच्ची की मौत:2 बच्चों समेत पांच लोग घायल; सभी रिश्तेदारी में जा रहे थे




फतेहाबाद जिले में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव ढिंगसरा के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के गुरु नानक पुरा निवासी तेलूराम अपनी ई-रिक्शा लेकर भट्टू गया हुआ था। शाम को वापस लौटते समय उसने कुछ लोगों को सवारी के रूप में ई-रिक्शा में बैठा लिया। इनमें सुशीला, उसकी 8 वर्षीय दोहती खुशबू, 12 माह की पौती मेघा, गांव जगान निवासी सुमित, उसके पिता मनीराम तथा अन्य परिजन शामिल थे। सभी लोग गांव दौलतपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। क्कर लगते ही मची चीख-पुकार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा जैसे ही गांव ढिंगसरा के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में ड्राइवर तेलूराम, खुशबू, मेघा, सुमित सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। अस्पताल में बच्ची को किया मृत घोषित हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने 8 वर्षीय खुशबू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। मृतक बच्ची सिरसा जिले के गांव माधो सिंघाना की रहने वाली थी और इन दिनों अपने ननिहाल भट्टू आई हुई थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा पिकअप ड्राइवर की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बच्ची की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles