Related Posts

SC/ST एक्ट मामले में दो और आरोपी अरेस्ट:टोहाना में घर में घुसकर तलवार-डंडों से किया हमला, दो पहले ही पकड़े जा चुके




फतेहाबाद जिले की टोहाना पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने और SC/ST एक्ट के मामले में दो और सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जयभगवान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। यह मामला गीता कॉलोनी निवासी संजीव से जुड़ा है। संजीव ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पुलिस को बताया कि 4 मार्च को उसके भाई संजू का ई-रिक्शा को लेकर कुलदीप सिंह से विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय मामला सुलझ गया था, लेकिन कुलदीप ने रंजिश पाल ली। तलवार और डंडों से किया था हमला 7 मार्च की रात कुलदीप सिंह अपने साथियों के साथ जबरन संजीव के घर में घुस आया। आरोपियों ने संजीव को घेरकर उसके सिर, बाएं हाथ और पैर पर तलवार व डंडों से हमला किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। गंभीर हालत में संजीव को पहले टोहाना नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 333 और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)S, R व 3(2)VA के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह और इंदिरा कॉलोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जयभगवान ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें