Related Posts

Rohtak Trader Hemanth Claims Police-Taxi Mafia Nexus in Uttarakhand


रोहतक/चमोली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के मंडल में पुलिस चौकी के बाहर रोकी गई हेमंत की गाड़ी।

उत्तराखंड में एक बार फिर हरियाणवियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस बार रोहतक के विकास नगर में रहने वाले ज्वेलर हेमंत को निशाना बनाया गया।

हेमंत का कहना है कि वह पंचकेदार की यात्रा पर गया था। रास्ते में टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। कार में तीन लोगों को लिफ्ट देने के कारण उसके साथ मारपीट की गई। उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

उसे गोपेश्वर भेज दिया गया, जहां थाना प्रभारी ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और एक घंटा धूप में खड़ा करके रखा। थाना प्रभारी ने उससे कहा कि अगर वह हिला तो उसकी टांगें तोड़ देंगे।

हेमंत का यह भी आरोप है कि गाड़ी के सारे कागज देखने के बाद दुर्व्यवहार करते हुए उसका चालान काट दिया। उत्तराखंड के टैक्सी माफिया और पुलिस की मिलीभगत के कारण वहां अराजकता का माहौल बनता जा रहा है और बाहर से आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है।

उधर, गोपेश्वर पुलिस का कहना है कि व्यक्ति द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और वह झूठ बोल रहा है।

मंडल पुलिस चौकी के पास रोके गए यात्री।

ज्वेलर ने उत्तराखंड में दुर्व्यवहार की आपबीती सुनाई…

पंचकेदार यात्रा पर गए थे हेमंत ने बताया कि वह 15 मई को रोहतक से पंचकेदार की यात्रा पर निकले थे। 20 मई को चमोली में उन्हें दिल्ली, मध्य प्रदेश और बनारस के कुछ साथी मिले, जिन्होंने तुंगनाथ चोपटा तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। उन्होंने उन चारों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी और 14 किलोमीटर दूर मंडल की तरफ ले गए।

टैक्सी यूनियन के लोगों ने पीटा हेमंत के अनुसार, वहां टैक्सी यूनियन के लोगों ने फिल्मी अंदाज में उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोका। उन्होंने कहा कि वे सवारियों को आगे नहीं ले जा सकते। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद वे मंडल की चौकी में गए और पुलिस से बात की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और उन्हें गोपेश्वर भेज दिया।

थाना प्रभारी का अमानवीय व्यवहार हेमंत ने आगे बताया कि गोपेश्वर में थाना प्रभारी ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्हें एक घंटा धूप में खड़ा रखा और गाड़ी के सारे कागज देखने के बाद दुर्व्यवहार करते हुए चालान काट दिया। उनका आरोप है कि स्थानीय टैक्सी माफिया के साथ पुलिस पूरी तरह मिली हुई थी और उनकी हरियाणा नंबर की गाड़ी देखकर टैक्सी वालों ने उन्हें निशाना बनाया था।

पुलिस अपराधी बनाने में लगी रही हेमंत ने कहा कि थाने में उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वे कोई जानवर हों। उन्हें ऐसा लगा कि वे किसी और देश में आ गए हैं और भारत के नागरिक ही नहीं हैं। पुलिस लगातार उन्हें अपराधी साबित करने में लगी हुई थी। उनके साथ जो यात्री थे, वे रोने लगे और कहने लगे कि उन्होंने सिर्फ लिफ्ट मांगी थी, लेकिन पुलिस जबरन उन्हें ड्राइवर बनाने पर तुली थी।

उत्तराखंड जाने वाले लोग रहे सावधान

हेमंत ने बताया कि वे 30 मई को वापस लौटे हैं। उत्तराखंड के लोगों और पुलिस ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया है, जिसका असर अभी भी उनके दिमाग पर है। अब उन्हें भविष्य में उत्तराखंड जाने से भी डर लगने लगा है। उन्होंने यात्रा पर जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे उत्तराखंड के लोगों से सावधान रहें, क्योंकि वहां के लोग हाथापाई करने पर उतारू हो जाते हैं।

गोपेश्वर में मिले यात्रियों के साथ हेमंत।

पुलिस बोली- निजी गाड़ी में सवारियां बैठा रहा था

गोपेश्वर थाने के SI सुमित कुशवाह ने बताया कि व्यक्ति के साथ किसी भी तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया गया। विवाद केवल इस बात का था कि वह मंडल बाजार में टैक्सी स्टैंड से सवारियां उठा रहा था। चूंकि वाहन निजी था, इसलिए स्थानीय टैक्सी चालकों ने इसका विरोध किया और उसे टोका था।

इसी बात से आहत होकर वह थाने पहुंचा। वहां उसके वाहन के दस्तावेजों की जांच की गई और मंडल टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से भी बातचीत की गई, जिसके बाद मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत 500 रुपए का चालान काटकर उसे छोड़ दिया गया। निजी वाहन में निर्धारित नियमों से अधिक सवारियां बैठाई जा रही थीं, इसलिए कार्रवाई की गई।

————————

उत्तराखंड में मारपीट विवाद की ये खबरें भी पढ़ें….

हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO: कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा

ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई-महिला ने बताई पूरी कहानी,VIDEO: बोलीं- मैं बात कर रही थी, तभी भीड़ पीटने लगी; युवक बोले-HR नंबर देख टारगेट किया

हरियाणा के युवकों को ऋषिकेश में पीटने वाले 2 अरेस्ट:SP बोलीं-2 की तलाश जारी; 2 दिन पहले छेड़छाड़ के आरोप में नंगा कर घुमाया था

ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ ट्रेंड:एन्फ्लुएंसर बोले- इनके चूल्हे हम चलाते हैं, ये भूखे मरेंगे; HR नंबर टारगेट कर रहे

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें