Related Posts

Rohtak AMVA Protest | Dental College Principal Probe Demand



रोहतक में डेंटल कॉलेज के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एएमवीए के अध्यक्ष डॉ. विक्रम डूमोलिया।

रोहतक में पीजीआईएमएस के डेंटल कॉलेज में 5 दिन से मरे हुए पेशेंट की हाजरी लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने मामले में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डेंटल कॉलेज की प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर जांच की मांग

.

AMVA के अध्यक्ष डॉ. विक्रम डूमोलिया ने बताया कि डेंटल कॉलेज में फतेहाबाद की महिला को 27 अप्रैल को ओरल सर्जरी में भर्ती किया गया। महिला मरीज के 3 ऑपरेशन किए गए। जब महिला एडमिट थी तो उसे 16 मई को हार्ट अटैक की शिकायत हुई। डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर ने महिला मरीज का ईलाज करवाने की बजाय उसे लीव पर घर भेज दिया।

डॉ. विक्रम डूमोलिया ने बताया कि महिला मरीज की घर जाते ही मृत्यु हो गई। लेकिन 21 मई तक डेंटल कॉलेज में कागजों के अंदर महिला मरीज की लीव पोजीशन दिखाकर हाजरी लगाते रहे, जो डॉक्टर की कार्यशैली में बड़ी सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि 5 दिन में महिला मरीज के परिजनों से किसी ने बात तक नहीं की।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग डॉ. विक्रम डूमोलिया ने मामले में डेंटल कॉलेज की प्रिंसिपल से निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई। साथ ही दोषी डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में फिर किसी मरीज के साथ कोई डॉक्टर इस प्रकार की लापरवाही ना बरत सके।

एएमवीए ने दी आंदोलन की चेतावनी डॉ. विक्रम डूमोलिया ने कहा कि अगर डेंटल कॉलेज प्रशासन व पीजीआई प्रशासन दोषी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते है तो AMVA संगठन आंदोलन करने पर विवश हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं पीजीआई प्रशासन की होगी। वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए साथ खड़े है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें