Related Posts

Rewari Kanwar Yatra SOP | Police Mandates Registration & CCTV For Camps


रेवाड़ी पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है। एसपी हेमेंद्र सिंह मीणा ने कहा है कि कांवड़ यात्रियों और शिविर लगाने वालों को इसका पालन करना होगा। इसे लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। कांवड़ियों को नजदीकी थाना में अपना प

.

इसके लिए रोहतक- बावल, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी-नारनौल रोड पर कांवड़ियों के लिए अलग रास्ता बनाया जाएगा। यात्रा के मार्ग पर पुलिस गश्त और सहायता वाहन तैनात रहेंगे।

किसी भी अप्रिय घटना या सड़क दुर्घटना की स्थिति में मेडिकल सुविधाओं और त्वरित सहायता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिविरों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।

यातायात नियमों का करना होगा पालन

एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। सड़क पर निर्धारित लाइन में चलें। बिना साइलेंसर या पटाखे छोड़ने वाली बाइकों का प्रयोग न करें। शिविर लगाने वाली संस्थाएं आयोजन से पूर्व संबंधित पुलिस थाने में सूचना अवश्य दें।

सड़क के बाएं और निर्धारित 100 फुट की दूरी पर ही लगाएं। जिससे ट्रैफिक में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। श्रद्धालु किसी भी प्रकार के नशे का सेवन किए बगैर शांतिपूर्वक यात्रा में शामिल हों।

एसपी हेमेंद्र सिंह मीणा।

शिविर में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य

एसपी ने कहा कि कावड़ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान हाईवे पर क्रेन, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस की राइडर/पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेगी। मुख्य प्वाइंट पर ट्रैफिक के जवान भी तैनात रहेंगे।

शहर में यातायात व्यवस्था व कांवड़ियों के आवागमन की सुविधा के लिए भी सुचारू रूप से व्यवस्था की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें