भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नवगठित हांसी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। हांसी जिले में कुल 3 लाख 75 हजार 191 मतदाता हैं, जिनमें 2 लाख 01 हजार 375 पुरुष, 1 लाख 73 हजार 813 महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी सूची प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रत्येक सप्ताह संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम नारनौंद विकास यादव, एसडीएम हांसी राजेश कौशिक, संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Source link
हांसी में 3.75 लाख मतदाताओं की सूची प्रकाशित:30 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां; नए वोटर करा सकेंगे पंजीकरण
