Related Posts

Randeep Hooda Visits DUSU President Aryan Mans Home in Bahadurgarh


बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा रविवार शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के प्रेसिडेंट आर्यन मान के निवास पर पहुंचे।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा रविवार शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के प्रेसिडेंट आर्यन मान के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आर्यन मान और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। रणदीप हुड्डा के घर पहुंच

.

जानकारी के अनुसार, रणदीप हुड्डा इन दिनों हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के सिलसिले में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रहे रणदीप हुड्डा ने बहादुरगढ़ प्रवास के दौरान आर्यन मान के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और कुछ समय उनके साथ बिताया।

लोगों से मुलाकात करते रणदीप।

कल संजय दत्त भी मिलने पहुंचे थे

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा भी आर्यन मान के घर पहुंचे थे। लगातार दूसरे दिन बड़े फिल्मी सितारों के पहुंचने से आर्यन मान के निवास पर माहौल खासा चर्चा में रहा। स्थानीय लोगों और समर्थकों में भी इसे लेकर उत्साह बना रहा।

रणदीप हुड्डा के आगमन को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े फिल्मी सितारों का इस तरह बहादुरगढ़ पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें