लुधियाना में हेड ग्रंथी ने किया सुसाइड का प्रयास।
लुधियाना में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए हेड ग्रंथी ने फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पी ली। पीड़ित की पहचान रवि सिंह के रूप में हुई है, जो गांव हवास का रहने वाला है। रविन्द्र सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा
.
रवि सिंह ने लाइव वीडियो के दौरान गांव के ही 3 रसूखदार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि तीनों ने पैसे हड़पने के बाद उसे डराया-धमकाया। पुलिस प्रशासन ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। रविन्द्र सिंह गुरुद्वारा साहिद बाबा दीप सिंह जी में हेड ग्रंथी है। (पढ़ें पूरी खबर)
जालंधर में युवती-युवक ने दो भाइयों को मारी गोली
जालंधर जिले के नूरमहल इलाके में सोमवार देर रात रोड रेज के बाद फायरिंग की गई। कार सवार युवक और युवती ने एक्टिवा सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मारी, फिर उन पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इसमें एक भाई के पेट में गोली लगी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार चला रहे युवक की पहचान हरकीरत सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ कार में बैठी युवती की पहचान मनजोत कौर के तौर पर हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
इंग्लैंड से लौटे NRI ने किया सुसाइड, लुधियाना में कमरे में लगाया फंदा
लुधियाना में जगराओं के नजदीकी गांव डल्ला में सोमवार को ही इंग्लैंड (यूके) से अपने पैतृक गांव लौटे एनआइआई ने सोमवार रात को कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब नौकरानी कमरे में गई।
सूचना मिलते ही थाना हठूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान प्रगट सिंह के रूप में हुई है। थाना हठूर के प्रभारी (SHO) गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्रगट सिंह लंबे समय से इंग्लैंड में रह रहा था। वह सोमवार को ही विदेश से वापस अपने गांव डल्ला लौटा था। (पढ़ें पूरी खबर)
AAP मंत्री संजीव अरोड़ा अभी जेल में ही रहेंगे
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई फिलहाल टाल दी है। अदालत ने जमानत अर्जी पर फैसला सुनाने से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर 3 सितंबर को सुनवाई होगी।
अब मामले की अगली तारीख पर ईडी अपनी विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी, जिसके बाद ही इस बात पर चर्चा होगी कि संजीव अरोड़ा को जमानत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा। अरोड़ा फिलहाल गुरुग्राम की जेल में बंद हैं, क्योंकि इससे पहले गुरुग्राम की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)
जालंधर में पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के मामले आरोपी का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर डेढ़ बजे के करीब हुआ। पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी है। पुलिस ने बताया कि गढ़ा रोड पर फायरिंग करने के आरोप में श्याम लाल को पकड़ने के लिए गए थे।
जब उसे अरेस्ट करने लगे तो आरोपी ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए, जिससे एक गोली आरोपी की टांग में लगी है। टांग में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड पर एक घर पर फायरिंग का आरोपी जालंधर कैंट के जमशेर खास एरिया में घूम रहा है। जब आरोपी का घेराव किया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायर खोल दिया जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे। (पढ़ें पूरी खबर)
बठिंडा में पुलिसकर्मी के अपहरण की कोशिश, ATM कार्ड और कार छीनी
बठिंडा में पुलिसकर्मी कुलविंदर सिंह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए करीब दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सिपाही कुलविंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि हरजिंदर सिंह, पोपा और उसके तीन अज्ञात साथियों ने पहले उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर गांव सेमा कलां ले गए। (पढ़ें पूरी खबर)
चंडीगढ़ में पीएम मोदी के लिए लगेगा ₹2 करोड़ का टेंट
पीएम नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में होना है। इसके लिए प्रशासन के अलग-अलग इंजीनियरिंग विभागों ने एक ही दिन में 8 अलग-अलग टेंडर जारी किए। इनमें सबसे बड़ा टेंडर करीब 2.02 करोड़ रुपए का है, जो सिर्फ टेंट और कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी इंतजाम करने के लिए निकाला गया है। इसके अलावा लाइटिंग, बिजली, कैमरे और दूसरी व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं।
सबसे बड़े टेंट के तहत कार्यक्रम स्थल पर करीब 6000 वर्ग मीटर का वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। बारिश को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है, ताकि खराब मौसम की स्थिति में भी कार्यक्रम बिना रुकावट के हो सके।
पूरे पंडाल को ढकने के लिए 600 टन क्षमता का एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी और प्रधानमंत्री के लिए एसी, वीआईपी लाउंज, बैठक की व्यवस्था, कारपेट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग आदि भी की जाएगी। 2200 सोफे, 300 कुर्सियां, 70 हजार वर्ग फीट कारपेट, 65 हजार वर्ग फीट बैरिकेडिंग, 20 वाटर कूलर और 24 पोर्टेबल टॉयलेट लगाए जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
2 पंजाबी युवकों की कनाडा की नहर मं डूबने से मौत, एक का पैर फिसला, बचाने कूदा दूसरा भी डूबा
कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की लाशीन नहर में डूबने से दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बरनाला जिले के तपा मंडी निवासी लवप्रीत सिंह (26 साल) और अमृतसर के गांव बुटाला (नौरंगपुर) निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं। लवप्रीत सिंह के माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेशों में रह रहे समाजसेवियों और एनआरआई समुदाय से मदद की अपील की है।
उन्होंने मांग की है कि उनके इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को कनाडा से पंजाब लाने के लिए प्रशासनिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कर सकें।
यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों दोस्त मॉन्ट्रियल की लाशीन नहर के किनारे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अचानक अमृतसर निवासी युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में लवप्रीत सिंह भी पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
जालंधर में एक्टिवा लिए खरीदा 8.52 लाख रुपए का नंबर
जालंधर में फैंसी नंबरों का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। रीजनल परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की ओर से आयोजित ऑनलाइन ई-ऑक्शन में इस बार PB 08 GA सीरीज के 0001 नंबर के लिए सबसे अधिक 8 लाख 52 हजार 500 रुपए की बोली लगी। यह नंबर किसी लग्जरी कार नहीं, बल्कि एक्टिवा के लिए खरीदा गया है। अभी एक्टिवा का ऑन रोड प्राइस करीब 1.10 लाख रुपए है। यानी बोली लगी रकम से करीब 8 एक्टिवा खरीदी जा सकती थीं।
वहीं, ई-ऑक्शन में 0007 नंबर 3 लाख 11 हजार रुपए, 0005 नंबर 2 लाख 83 हजार रुपए, 0008 नंबर 2.50 लाख रुपए, जबकि 0002, 0003, 0006 और 0009 नंबर 2-2 लाख रुपए में बिके। पिछले महीनों से लगातार 000 सीरीज के नंबर लाखों रुपए में बिक रहे हैं। हालांकि ऑक्शन में 8 लाख रुपए से ज्यादा कीमत में भी नंबर बिके हैं, लेकिन पिछले महीनों के मुकाबले यह ऑक्शन सबसे बेहतर रहा।
इससे पहले PB 08 FZ सीरीज का 0001 नंबर 8 लाख 61 हजार रुपए में नीलाम हुआ था। मौजूदा सीरीज का 0001 नंबर उससे महज 8,500 रुपए कम कीमत पर बिका। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक वाहन मालिक पोर्टल पर बोली लगाते हैं। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को संबंधित नंबर आवंटित किया जाता है। (पढ़ें पूरी खबर)
