पठानकोट पहुंची ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीमों ने जिले के 5 ठिकानों पर करीब 16 घंटे तक जांच की। दिन में ईडी ने पठानकोट के दो बड़े स्टोन क्रशर कारोबारियों के घर, दफ्तर और क्रशर यूनिटों के अलावा तारागढ़ स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर एवं पूर्व सरपंच के घर पर
.
इस दौरान टीमों ने लेन-देन, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। वहीं, देर रात ईडी की टीम कैबिनेट मंत्री लाल चंद के गांव कटारूचक्क पहुंची, जहां मंत्री के करीबी के घर पर भी जांच की गई। टीम ने करीब एक घंटे तक रिकॉर्ड खंगाले। हालांकि, ईडी अधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाए रखी और यह स्पष्ट नहीं किया कि किस मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
ड्राइवर को नींद आने से पठानकोट हाईवे पर टिप्पर पलटा

पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे स्थित सुजानपुर पुल नंबर-5 के पास बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहां एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लेकर जा रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पूरी खबर पढ़ें…







