![]()
फरीदाबाद जिले के सराय मार्केट के पास एक होटल के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक शादीशुदा युवक और एक अविवाहित युवती को होटल से बाहर निकलते समय युवक के परिजनों ने पकड़ लिया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक कहासुनी होती रही। बताया जा रहा है कि यह घटना 15 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती कुछ महिलाओं के बीच दिखाई दे रही है। वह बार-बार कह रही है, “मुझे छोड़ दो” और “मेरा फोन मुझे दे दो, वह मेरा है।” युवक के परिजनों ने दोनों को पकड़ा जानकारी के अनुसार, युवती सराय के पास सेक्टर-37 स्थित एक होटल में शादीशुदा युवक के साथ पहुंची थी। जैसे ही दोनों होटल से बाहर निकले, युवक के परिजन पहले से वहां मौजूद थे और उन्होंने दोनों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर युवक की पत्नी और उसकी मां भी मौजूद थीं। दोनों के फोन परिजनों ने अपने पास रखे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। यह भी बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों के मोबाइल फोन उनके परिजनों ने अपने पास रख लिए थे। इसी वजह से युवती बार-बार अपना फोन वापस मांगती हुई दिखाई दी। पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो और घटना से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि पुलिस को शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदाबाद होटल के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा:शादीशुदा प्रेमी के साथ युवती को परिजनों ने पकड़ा, दोनों के फोन छीने







