spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल के व्यक्ति ने सीएम से की पुलिस की शिकायत:मारपीट और दबाव बनाने के लगाए आरोप, कहा- कोरे कागजों पर कराए गए हस्ताक्षर




हरियाणा के नारनौल निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि उसकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तथा उसे झूठे मामलों में फंसाने और समझौते के लिए दबाव बनाया गया। शहर की इंद्रा कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपने क्षेत्र में निर्धारित समय से पहले शराब का ठेका खुलने की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराई थी। इसके बाद 9 अप्रैल और 23 जून 2025 को उसके साथ कथित रूप से मारपीट, अभद्र व्यवहार तथा अवैध हिरासत में रखने की घटनाएं हुईं। जबरन थाने में बैठाया शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ पुलिस अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों ने उसे जबरन थाने ले जाकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए तथा शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित मामलों की जांच में पुलिस अधिकारियों ने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए तथ्यों को नजरअंदाज किया। उसने यह भी दावा किया कि उसके मोबाइल फोन और स्कूटी की चाबी भी उससे छीन ली गई थी। राष्ट्रपति तक भेज चुके शिकायतकर्ता ने इन मामलों में मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, डीजीपी हरियाणा सहित कई उच्च अधिकारियों को भी पूर्व में शिकायतें भेजने की बात कही है। रविंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 9 अप्रैल और 23 जून 2025 की घटनाओं की जांच किसी अन्य जिले के सक्षम अधिकारी से कराई जाए। परिवार की सुरक्षा की चिंता वहीं इस मामले में शामिल पुलिस अधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उसने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles