spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में घर में घुसकर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला:देसी कट्टा लहराने का आरोप; महिला समेत 4 आरोपियों के खिलाफ FIR




पलवल में हथियारों के बल पर घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बहीन थाना पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आलीमेव गांव निवासी रूबीना ने शिकायत दर्ज कराई है। रूबीना के अनुसार, वह अपने घर पर थी, तभी गांव के आकिब और जुबेदा उसकी जेठानी को गाली-गलौज कर रहे थे। रूबीना ने अपनी जेठानी को घर के अंदर ले जाकर झगड़ा रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने कपड़े भी फाड़े शिकायत में कहा कि इसके बाद आरोपी आकिब, तस्लीम, जुबेदा और जुहुरु हाथों में कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा और देसी कट्टा लेकर आए। उन्होंने घर में घुसकर रूबीना और उसकी जेठानी पर जानलेवा हमला कर दिया। रूबीना ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बाल खींचे, हाथ तोड़ दिया, उसके हाथ और गाल पर बुरी तरह काटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी जेठानी जुबेदा को भी बेरहमी से पीटा गया और पेट में लातें मारी गईं, जिससे उसे अभी भी दर्द है। देवर पर कुल्हाड़ी से हमला जब उनका देवर अजरू उन्हें बचाने आया, तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। झगड़े का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे बचाने आए लोगों को भी चोटें आईं। इस दौरान आरोपी तस्लीम ने अपनी जेब से देशी कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस रूबीना ने बताया कि उनके पति काम से बाहर गए हुए थे, और आरोपियों ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर हमला किया। बहीन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles