• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Police Constable Recruitment: PMT Verification Preponed, HSSC Chairman Statement

चंडीगढ़31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से PMT के लिए 15 अप्रैल संभावित डेट घोषित की गई है। - Dainik Bhaskar

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से PMT के लिए 15 अप्रैल संभावित डेट घोषित की गई है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एक तरफ जहां पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्तियों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया हैं। अब ग्रुप सी में बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन से छूटे अभ्यर्थियों के वेरीफिकेशन भी शुरू किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से पहले पूरी की जाएगी। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर इस चारे में जानकारी दी।

हरियाणा में कांस्टेबलों के 5500 पदों के लिए करीब दो लाख 70 हजार युवाओं की तरफ से आवेदन किया गया है। इनमें से बहुत से ऐसे हैं जिन्होंने सीईटी ग्रुप-सी के लिए वर्ष 2025 में परीक्षा दी थी।

आयोग के चेयरमैन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का सीईटी ग्रुप सी 2025 की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था और उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ है, उन सभी का बायोमेट्रिक सत्यापन पीएमटी से पूर्व कराया जाएगा। हिम्मत सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को दुविधा में पडते की जरूरत नहीं है। बायोमेट्रिक के बाद पीएमटी की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

यहां देखिए सोशल मीडिया की पोस्ट…

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें