![]()
यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार को करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और कारोबारी के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी। धमकी देने के पीछे गैंग से जुड़े एक बदमाश का नाम सामने आने की चर्चा है, जिसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, राइट डायरेक्शन के निदेशक का स्टडी वीजा और टूरिज्म वीजा से संबंधित कारोबार है। हाल ही में उनके परिवार को दो करोड़ रुपए की रंगदारी देने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर परिवार की कोठी के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। शुभम पंडित का नाम आया सामने सूत्रों के मुताबिक, धमकी का संबंध गैंगस्टर गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। मामले में नोनी राणा गैंग से जुड़े शुभम पंडित नामक का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस गैंग से जुड़े संभावित लिंक के आधार पर जांच के दायरे में लेकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, पुलिस अभी सभी तथ्यों की पुष्टि करने और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही थाना रादौर प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। धमकी किस माध्यम से दी गई, इसके तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
यमुनानगर के कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी:पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई; शुभम पंडित का नाम आया सामने







