spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में स्कॉर्पियो सवार युवकों का स्टंट:चलती गाड़ी की खिड़की खोलकर खड़े हुए, एक छत पर बैठा, पुलिस कर रही पहचान




फरीदाबाद की सड़कों पर देर रात कुछ युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में काले रंग की एक स्कॉर्पियो में सवार युवक खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी का एक दरवाजा खुला हुआ है और एक युवक उस पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा है। वहीं एक अन्य युवक गाड़ी के आगे वाले शीशे के ऊपर छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कुछ युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर-शराबा और हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग हैरानी की बात यह है कि यह स्टंट व्यस्त सड़क और हाईवे पर किया जा रहा है, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। युवकों की इस लापरवाही से न केवल उनकी अपनी जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई थी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी इस तरह की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में गाड़ी का नंबर HR 29/BF-7568 दिखाई दे रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन फरीदाबाद का पंजीकृत बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सभी की नजर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इन स्टंटबाज युवकों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। यहां देखें फोटो… पुलिस कर रही युवको की पहचान : प्रवक्ता इस मामले में जब पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और वाहन के मालिक तथा उसमें सवार युवकों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी और हुड़दंगबाजी से बचें। यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जान को जोखिम में न डालें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles