गांव बुआना लाखु के आकाश मलिक और अंशु मलिक।
पानीपत जिले के गांव बुआना लाखु के आकाश मलिक और अंशु मलिक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। दलशेर मलिक के इन दोनों बच्चों ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। आकाश मलिक ने 556 अंक प्राप्त किए हैं,
.
भाई-बहन की इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई दी है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य युवाओं को भी मेहनत व लगन से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
डॉक्टर बन समाज की सेवा करना सपना
अपनी सफलता पर आकाश और अंशु ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में यह सफलता उनके लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों भाई-बहन ने पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे की पढ़ाई कर अपने सपने को साकार करने की बात कही।
परिजनों और गुरुजनों को दिया श्रेय
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार के सहयोग और टीचरों के उचित मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने भी दोनों भाई-बहन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
