Top 5 This Week

Related Posts

बहादुरगढ़ में 3 कैंटरों की टक्कर, तीन की मौत:एक अनबैलेंस होकर डिवाइडर से टकराया, दो पीछे से भिड़े; मृतकों की पहचान नहीं




बहादुरगढ़ के गांव सिलोठी के पास शुक्रवार कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन कैंटरों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर चल रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो अन्य कैंटर भी समय रहते ब्रेक नहीं लगा सके और आगे वाले वाहन से जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की अभी नहीं हुई पहचान प्रारंभिक तौर पर मृतकों में दो कैंटर चालकों और एक पैदल राहगीर के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात दोबारा सुचारु कराया गया। मोबाइल के जरिए की जा रही पहचान पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद सामने आएगी हादसे की वजह फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच और तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल मामले पर आधिकारिक टिप्पणी करने से बच रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें