spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Muzaffarnagar Jail Production Warrant | Rs 5.50 Lakh Cash Recovered in Karnal Fraud Case


करनाल में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन की टीम ने यूपी की जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की, जिसमें 5 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरास

.

थाना सिविल लाइन के थाना प्रभारी रामलाल के नेतृत्व में और सब इंस्पेक्टर बंसीलाल की अध्यक्षता में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इकराम उर्फ हाजी इकराम पुत्र नाजिर हसन निवासी गांव मांझीपुर, संसारपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को जिला मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

निवेश के नाम पर लोगों को लगाया चूना

जांच अधिकारी के अनुसार करनाल के शिकायतकर्ता अमित कुमार और सुनील संधू ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने स्टेप फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर निवेश करवाया। केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) के कारोबार में पैसा लगाने पर किस्तों में रकम लौटाने और अतिरिक्त मुनाफा देने का लालच दिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

शुरू में पैसा लौटाया, बाद में बंद किया भुगतान

शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्होंने और उनके परिजनों ने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन, नकद और अन्य माध्यमों से रकम निवेश की। शुरुआत में कुछ किस्तें वापस की गईं, जिससे भरोसा बना, लेकिन बाद में आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। पैसे मांगने पर टालमटोल किया गया।

रिमांड में खुलासा, लाखों की बरामदगी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपी के कब्जे से 5.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को फिर से अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles