spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Lohar_u Bag Return | Rs 1.75 Lakh Found, Amit Punia Returns to Owner राजेंद्र


लोहारू में बैग में मिले पौने दो लाख रुपए वापस करता युवक।

भिवानी जिले के लोहारू तहसील परिसर के बाहर गुम हुए 1 लाख 75 हजार रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिल गए हैं। गांव सूजडोला निवासी अमित पूनिया ने यह राशि और दस्तावेज उनके वास्तविक मालिक को लौटा दिए हैं।

.

जानकारी के अनुसार, गांव सोहासड़ा निवासी राजेंद्र गुरुवार को लोहारू तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने आए थे। गाड़ी से उतरते समय उनका एक बैग गिर गया था। इस बैग में 1 लाख 75 हजार रुपए, बैंक की चेक बुक, पास बुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

तहसील के पास पड़ा मिला था बैग

गांव सूजडोला निवासी अमित पूनिया ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ लोहारू में पटवारी के पास किसी काम से आए थे। इसी दौरान उन्हें यह बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें रखी एक फोटोकॉपी पर राजेंद्र का मोबाइल नंबर मिला। अमित ने कई बार उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नहीं लग सकी।

अमित ने बताया कि बाद में उन्होंने ई-मित्र केंद्र पर भी जाकर बैग में रखे आधार कार्ड के माध्यम से कोई अन्य संपर्क नंबर प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर राजेंद्र के नंबर पर कॉल किया और इस बार संपर्क हो गया। बातचीत के दौरान गुम हुए बैग और रकम की पुष्टि होने पर अमित ने राजेंद्र को गांव सूजडोला बुलाया और पूरी रकम व दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। अमित लोहारू के ठुकराल स्कूल में ड्राइवर का काम करते हैं।

बैग में मिले पौने दो लाख रुपए वापस करता युवक।

बैग में मिले पौने दो लाख रुपए वापस करता युवक।

पुलिस ने गठित की थी टीम

दूसरी ओर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी लाल ने बताया कि गुम हुए रुपयों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की गई थी। पिछले दो दिनों से लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही थी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई थी कि यदि किसी को बैग या रुपए मिले हों तो वह पुलिस से संपर्क करे। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास ऐसी संपत्ति मिलने के बावजूद उसे छिपाया जाता है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

रुपए और दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर पीड़ित राजेंद्र ने अमित पूनिया की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी अमित के इस सराहनीय कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है। ईमानदारी की यह मिसाल आज के समय में समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि मानवता और नैतिक मूल्य आज भी जीवित हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles