spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में अवैध हथियार समेत युवक अरेस्ट:तलाशी में बरामद हुआ देसी कट्‌टा- कारतूस, बिना नंबर की बाइक पर जा रहा




पलवल में सीआईए होडल की टीम ने नेशनल हाईवे-19 पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम डबचिक मोड़ के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पलवल के ओमेक्स सिटी निवासी करण उर्फ सन्नू अवैध हथियार के साथ बिना नंबर प्लेट की बाइक पर करमन गांव की ओर से पलवल आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की। आरोपी बाइक पर आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस नाकाबंदी देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। बरामद बाइक भी बिना नंबर की पाई गई, जिसके इंजन और चैसिस नंबर के जरिए जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी करण उर्फ सन्नू के खिलाफ होडल थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस का कहना है कि इन सभी बातों का खुलासा आरोपी से पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles