योग दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचकर कुर्सी पर बैठे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर।
देश में आज 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में करनाल की स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने योग दिवस को लेकर कार्यक्रम में शिरकत की।
.
इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। योग दिवस को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी के साथ सामान्य योगा किया और योग से हमारे शरीर में होने वाले फायदों के बारें में जागरूक भी किया। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद खट्टर आज पूरे दिन करनाल में कई विकास कार्यो का उद्घाटन भी करेंगे।

करनाल में योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिया संदेश
जिला उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला। इसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल देशवासियों को संबोधित किया। इसके बाद पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन जुड़ें रहे। दोनों कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण स्थल पर दिखाया गया।

करनाल की नई आनाज मंडी में योग करते हुए लोग।
योग क्रियाएं कराई गई
कार्यक्रम में मौजूद योग प्रशिक्षक उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाई की गई। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में बैठकर योग को देखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।
उपमंडल स्तर पर भी होंगे आयोजन डॉ. शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा उपमंडल स्तर पर भी योग दिवस मनाया जा रहा है। नीलोखेड़ी में विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री में विधायक एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद और असंध में विधायक योगेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया।







