करनाल में अधिकारियों को निर्देश देते एडीसी।
करनाल शहर में नीट 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीसी डॉ. राहुल रईया ने बताया कि 3 मई को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2732 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष,
.
बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश
शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान एडीसी डॉ. राहुल रईया ने अधिकारियों को परीक्षा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन ने वीसी के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
केंद्रों पर होगी सभी मूलभूत सुविधाएं
एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रैम्प और व्हील चेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीईओ रोहताश वर्मा और केवीएस से नवनीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
