NEET के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए।
झज्जर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त नजर आई। जिले के विभिन्न सेंटरों पर परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले इतनी बारीकी से जांच की गई कि कई छात्राओं को अपने बालों म
.
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तय समय से काफी पहले छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंच गए ताकि लंबी जांच प्रक्रिया के बावजूद समय पर प्रवेश मिल सके। कई केंद्रों पर कतारें लग गईं और पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते नजर आए।
रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त नजर आई।
3 लेयर में हुई चेकिंग
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर जांच की गई। सबसे पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच हुई, इसके बाद मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग की गई और अंत में फ्रिस्किंग कर प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला स्टाफ द्वारा की गई।
छात्राओं बोलीं- पहली बार इतनी सख्ती देखी
कई परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी परीक्षा में इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी। छात्राओं ने कहा कि हेयर रबर बैंड और क्लिप तक उतरवाए गए, जिससे कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी, लेकिन नियमों के कारण सभी को पालन करना पड़ा।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से परीक्षा आयोजन की नियमानुसार व्यवस्थाए देखी, सीसीटीवी के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्था देखी, साथ ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक व स्टाफ से भी पूछताछ की
पेपर लीक और नकल रोकने के लिए सख्ती
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल के मामलों को देखते हुए सुरक्षा मानकों को और कड़ा किया गया है। इसी के तहत NEET परीक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश लागू किए गए थे, जिनका पालन झज्जर के सभी परीक्षा केंद्रों पर कराया गया।
अभिभावक धूप में करते रहे इंतजार
परीक्षा के दौरान अभिभावक कई घंटों तक केंद्रों के बाहर धूप में इंतजार करते रहे। कई जगह अभिभावक पेड़ों और दीवारों की छांव में बैठे नजर आए। परीक्षा समाप्त होने के इंतजार करते नजर आए। झज्जर में आज हुई नीट-यूजी परीक्षा के दौरान पुलिस रही हाई अलर्ट पर, 8 केंद्रों पर दिखे कड़े सुरक्षा इंतजाम
जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट
नीट-यूजी परीक्षा के दौरान जिला पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर नजर आई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। केंद्रों के बाहर सुरक्षा जांच के कड़े इंतजाम रहे और केवल परीक्षार्थियों व अधिकृत ड्यूटी स्टाफ को ही प्रवेश दिया गया।
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रही, जिसके चलते अनावश्यक भीड़ को दूर रखा गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। इसके अलावा शहर में नाकेबंदी, गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था भी मजबूत रखी गई ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
