Related Posts

कपूरथला अदालत में जाली दस्तावेज कर जमानत:एक पंचायत सदस्य सहित 3 लोगों के खिलाफ केस, फर्जीवाड़े शामिल लोगों की होगी जांच




कपूरथला की एडिशनल सेशन जज की अदालत को गुमराह कर जाली दस्तावेजों के आधार पर एक आरोपी की जमानत करवाने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद अदालत के रीडर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक पंचायत सदस्य (पंच) सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाना के रीडर अमर बहादुर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सुखदेव सिंह (निवासी सिधवां दोना) की जमानत के लिए कोर्ट में कुछ दस्तावेज पेश किए गए थे। इन्हीं कागजात के आधार पर आरोपी की जमानत मंजूर की गई थी। हालांकि, न्यायिक प्रक्रिया के तहत जब इन दस्तावेजों की जांच की गई, तो पाया गया कि जमानत के लिए लगाए गए कागजात पूरी तरह जाली और मनगढ़ंत थे। इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला पुलिस ने जांच के बाद अदालत के साथ धोखाधड़ी करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में तीन लोगों को नामजद किया है। इनके खिलाफ एफआईआर सुखबीर सिंह: पंच, निवासी अदालतचक। सतपाल सिंह: निवासी अकालगढ़। सरवन सिंह: निवासी अकालगढ़। पुलिस की कार्रवाई और पुराना रिकॉर्ड जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने पुष्टि की है कि रीडर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है। उल्लेखनीय है कि कपूरथला की अदालतों में यह पहली बार नहीं है जब जाली दस्तावेजों का सहारा लिया गया हो। नवंबर 2025 में भी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो आरोपियों को फर्जी कागजात के जरिए जमानत दिलाने का काम करता था। इस नई घटना ने अदालती दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें