Related Posts

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट, प्रदर्शनकारी बोले- पंजाबी आ गए ओए..:निहंग ने कहा- मां-बहनों पर आंच आई तो नहीं छोड़ेंगे, कन्हैया मित्तल ने जेन-जी पर गाया गाना




दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) के प्रोटेस्ट में पंजाब के सिख संगठनों की एंट्री हो गई है। बुधवार की देर रात सिख संगठनों के लोग दिल्ली पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी आ गए ओए..। सिख संगठनों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सतनाम वाहेगुरू का जाप शुरू कर दिया। गाड़ी की छत और बोनट पर बैठकर निहंग जंतर-मंतर पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पंजाबी गीत भी गाए। इसके साथ चादर और कंबल भी बांटे। प्रदर्शन में शामिल एक निहंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मां-बहनों की इज्जत पर कोई आंच आई, तो वे किसी को नहीं छोड़ेंगे। वहीं, भजन कन्हैया मित्तल ने जेन-जी के लिए गीत गाया। उन्होंने कहा- जागो-जागो जेन-जी, नीट का पेपर लीक हुआ है जंतर-मंतर भागो, नेता जी बर्गर खाए तुम डंडे खाने भागो। 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पंजाबियों ने लगाया चादर-कंबलों का लंगर
CJP 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं पर खाना-सोना चल रहा है। बुधवार देर रात पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पंजाबियों ने केवल खाने का लंगर लगाया। बल्कि प्रदर्शनकारियों को चादरें, कंबल और चटाइयां भी बांटी। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि पंजाबियों ने जिस तरह किसान प्रोटेस्ट में सहयोग किया उसी प्रकार अब वह युवाओं के साथ खड़े हैं। ये प्रदर्शनकारियों की रक्षा के लिए पंजाब से यहां आए हैं। लोग कहते सुने गए कि जहां जरूरत होती है, वहां सरदार खड़े दिखाई देते हैं। देर रात तक चला सतनाम वाहेगुरू का जाप
दिल्ली पहुंचे निहंगों और सिख संगठनों के लोगों ने देर रात तक जमीन पर बैठकर सतनाम वाहेगुरू का जाप किया। जिसमें प्रदर्शनकारी भी शामिल हुए। उन्होंने भी सतनाम जाप किया। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान पगड़ीधारी पंजाबियों को देख प्रदर्शनकारियों ने बोले सौ-निहाल का जयघोष किया। गाड़ी की छत पर चढ़कर पहुंचे निहंग
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में निहंग गाड़ी के बोनट और छत पर चढ़कर जंतर-मंतर पर पहुंचते दिखे। लोगों ने लिखा पंजाबी आ गए ओए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निहंगों के स्वागत में जो बोले सौ निहाल के जयकारे भी लगाए। मंगलवार देर शाम 7 बजे ब्लू फोर्स निहंगों की टीम जंतर-मंतर पर पहुंची थी। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में बड़ा उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है ना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो। आतंकी पन्नू बोला- तख्तापलट होकर रहेगा
इस आंदोलन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हुई है। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उससे CJP के नेताओं के साथ जूम मीटिंग की है। इसमें आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। वीडियो में पन्नू कह रहा है – आज जूम मीटिंग में CJP और मैंने जो ऐलान किया है, उसे याद रखो। दिल्ली को और मोदी को गिराना है। मोदी की हुकूमत का तख्ता पलट किया जाएगा। यह पक्का हल नहीं है। इसका पक्का हल भारत का विघटन करना है, भारत को तोड़ना है। आतंकी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। हालांकि, इसमें कही बातों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें