spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

IDFC फर्स्ट बैंक केस की CBI चार्जशीट में खुलासा:सावन ज्वेलर्स के खाते में गए ₹250 करोड़; बिल्डर ने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट की रकम




केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की हैं। इनमें एक मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) से संबंधित है। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। CBI ने हरियाणा सरकार के धन के गबन से जुड़े मामले में पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। इस बार दो निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है, जिन्हें कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन का लाभार्थी बताया गया है। जिसमें सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटौदिया व बिल्डर विक्रम वाधवा का नाम शामिल है। इससे पहले इसी मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है। इनमें 3 सरकारी कर्मचारी, 6 बैंक अधिकारी, 2 कंपनियां और 4 निजी व्यक्ति शामिल थे। अब जानिए मुख्य आरोप और घोटाले का स्वरूप… चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी मामले में पहली चार्जशीट चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से जुड़े मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ की विशेष कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल की है। इसमें कुल सात आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें पांच बैंक अधिकारी, सीएससीएल का एक अधिकारी और एक निजी व्यक्ति शामिल है। अभी और चार्जशीट दाखिल होने की संभावना जांच एजेंसी का कहना है कि मामले की पड़ताल अभी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर भविष्य में और भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती हैं। सीबीआई ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने के लिए निष्पक्ष, गहन और समयबद्ध जांच की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles