spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली-माइनिंग विभाग का SDO 8 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन से मिट्टी उठाने के एवज में मांगी घूस; कॉल रिकॉर्डिंग बनी सबूत




विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्श्न करते हुए डेराबस्सी में तैनात माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में आरोपी एसडीओके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की गहन जांच जारी है। 3 प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला: 40 लाख की मांग, 19.40 लाख में सौदा तय: सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, SDO रमनजोत सिंह ने शुरुआत में 40 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान आरोपी 19,40,000 रुपए लेने पर सहमत हो गया था। जमीन से मिट्टी उठाने के एवज में ली रिश्वत: शिकायतकर्ता की जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न करने के बदले SDO ने पहली किश्त के रूप में 8 लाख रुपए की रिश्वत वसूल ली। कॉल रिकॉर्डिंग बनी सबसे बड़ा सबूत शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी। जांच के दौरान विजिलेंस ने जब इन रिकॉर्डिंग्स की जांच की, तो आरोपी के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles