spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Hisar Court Clash | Transgender Community & LGBTQ Group Controversy


मारपीट में बचाव करते पुलिस कर्मचारी।

हिसार की जिला कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर किन्नर समाज के और LGBTQ गुट के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में युवराज गिल और मीनू नामक दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे हुई। किन्नर शोभा नेहरू और बंटी गुट के सदस्यों का कोर्ट परिसर में युवराज गिल, मीनू और चीकू सहित अन्य लोगों से आमना-सामना हो गया। किन्नर समाज के लोगों ने इन युवकों पर नकली किन्नर बनकर बधाई लेने का आरोप लगाया। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

किन्नरों ने कोर्ट परिसर में 2 LGBTQ युवकों को पीटा।

किन्नरों ने कोर्ट परिसर में 2 LGBTQ युवकों को पीटा।

सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच बचाव

मारपीट होते देख कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

घायल बोले- हम बधाई नहीं मांगते

घटना के बाद घायल युवराज गिल और मीनू ने बताया कि वे LGBTQ हैं और बधाई मांगने का काम नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि शोभा नेहरू और बंटी गुट के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके 3 साथियों को भी अपने साथ ले गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके साथियों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

बीच-बचाव करते पुलिस कर्मचारी।

बीच-बचाव करते पुलिस कर्मचारी।

‘एसपी कार्यालय में काम से आए थे’

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवराज गिल और उनके साथी किसी काम से एसपी कार्यालय में मिलने आए थे। इसी दौरान किन्नर समाज के लोगों को उनके वहां होने की सूचना मिली, जिसके बाद यह विवाद शुरू हो गया। घायल युवराज गिल और मीनू का नागरिक अस्पताल में इलाज जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles