Related Posts

HERC Chairman Nand Lal Sharma Passes Away



हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा, जिनका आज निधन हो गया।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा का गुरुवार तड़के निधन हो गया। दोपहर बाद मनीमाजरा श्मशान घाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों श्रद

.

नन्द लाल शर्मा ने 2 फरवरी, 2024 को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। इससे पूर्व वे एसजेवीएन लिमिटेड (SJVNL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ढोहक गांव के निवासी नन्द लाल शर्मा अपनी प्रशासनिक दक्षता, सादगी और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।

18 जुलाई को आया ब्रेन स्ट्रोक

जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को शर्मा नई दिल्ली में विद्युत क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर पंचकूला स्थित अपने आवास लौटे थे। उसी रात उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए लगातार प्रयास किए और परिजनों ने भी हरसंभव कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान 23 जुलाई को तड़के लगभग 1:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सेक्टर-8 आवास से हुई अंतिम यात्रा

दोपहर बाद पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, न्यायपालिका, प्रशासनिक सेवा तथा विद्युत क्षेत्र से जुड़े लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मनीमाजरा श्मशान घाट में उनके पुत्र अभिनव शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। शर्मा अपने पीछे पत्नी ललिता शर्मा, पुत्र अभिनव शर्मा, पुत्री अदिति शर्मा तथा दामाद वासु डोगर (IFS) सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें