Related Posts

Ferozepur ASI Suicide Case | Police Files FIR Against 7 People


ASI गुरदियाल सिंह ने नहर में कूदने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें कुछ लोगों पर पैसों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

पंजाब पुलिस के ASI ने फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें महिला समेत सात लोगों के नाम का जिक्र किया। ASI ने कहा मेरी पत्नी ने हाल ही में बटाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-11 से भाजपा के टिकट पर

.

चुनाव के दौरान विरोधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के भाई ने एक महिला के साथ कथित ऑडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी। इसके बाद गलत शिकायत दर्ज करवाई और फिर शिकायत वापस लेने के लिए 30 से 35 लाख रुपए की मांग की।

इससे मुझे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और मेरी काफी बदनामी हुई। ASI गुरदियाल सिंह बटाला के रहने वाले थे। मामले में एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि गुरदियाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नहर में ASI की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है।

नहर में ASI की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया।

जानिए ASI ने वीडियो में क्या कहा…

  • बच्चे विदेश में रहते रहते हैं: वीडियो में ASI ने कहा मैं गुरदियाल सिंह पुत्र लाल सिंह मुरगी मोहल्ला बटाला जिला गुरदासपुर का रहने वाला हूं। मैं बतौर एएसआई मक्खू 112 हेल्पलाइन जिला फिरोजपुर में ड्यूटी करता हूं। मैं 1992 का शादीशुदा हूं। मेरी घरवाली के तीन बच्चे हैं। बच्चे विदेश में रहते हैं।
  • ऑडियो-वीडियो यूट्यूब पर डाला: ASI ने आगे कहा- मेरी पत्नी सुरजीत कौर ने पिछले दिनों वार्ड नंबर-11 मुरगी मोहल्ला बटाला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उसके मुकाबले रमनदीप सिंह ने भी आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। चुनाव से करीब 4 या 5 दिन पहले किसी महिला के साथ रमनदीप के भाई अमनदीप ने एक महिला के साथ वीडियो-ऑडियो बनाकर यूट्यूब पर डाल दी थी। जिस कारण मुझे काफी धक्का लगा था।
  • मेरे खिलाफ महिला से शिकायत दिलवाई: वीडियो में ASI ने कहा कि रिश्तेदारों और मोहल्ले में बहुत बदनामी हुई थी। लेकिन अब उस बात की हद पार करते हुए एक महिला जो कि शुकरपुरे की रहने वाली है वह इनकी पहचान वाली है। वह महिला जोती पत्रकार की सहेली है। अब उसने दीनानगर में किसी फौजी के साथ शादी की हुई है। जोती पत्रकार ने इन दोनों से बात करके इससे पैसे दिलवाते हैं। दोनों को बुलाकर चरणजीत कौर से मेरे खिलाफ एक गलत शिकायत दिलवाई है। इनकी मदद प्यारा लाल, रमनदीप,अमनदीप कर रहे है। क्योंकि इन्होंने उससे कहा था कि इन्होंने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा था। हमने इसे नहीं छोड़ना। इसके खिलाफ कुछ ना कुछ करवाना है।
  • मेरे साथ नाजायज धक्का हो रहा: ASI ने कहा कि मेरे साथ नाजायज धक्का हो रहा है। इनके साथ एक दीनानगर से बिक्रमजीत सिंह जो सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट चलाता है, वह भी मिला हुआ है। जो यह चरणजीत कौर और फौजी संतोख सिंह, रमनदीप सिंह और अमनदीप सिंह, प्यारा लाल, जोती पत्रकार जिसे कोंडल भी कहते है। कोंडल चरणजीत का पहले चहेता भी था व बिक्रमजीत सिंह मिले है।
  • मेरी मौत के 7 लोग जिम्मेदार: वीडिया में ASI ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मेरे से 30 से 35 लाख रुपए की मांग कर रहा है। कह रहा है कि हमें पैसे दे दो पैसे हमने आपस में बांटने है और हम शिकायत वापस ले लेंगे। इनसे परेशान होकर आज अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत के सात लोग जिम्मेवार है। बिक्रमजीत सिंह, जोती पत्रकार, प्यारा लाल, रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, चरणजीत कौर और उसकी पति संतोष सिंह फौजी है। ये मेरी मौत के जिम्मेवार है। मैं अपनी बेइज्जती ना सहन करता हुआ आज जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।

************

ये खबर भी पढ़ें:

SIR ड्यूटी से परेशान हूं कहकर टीचर ने सुसाइड किया: गुरदासपुर में साथी को अखिरी कॉल की, कहा- काम का प्रेशर ज्यादा

गुरदासपुर के काहनूवान में सबराओ ब्रांच की भट्टियां पुल से कूदकर सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया है। मरने से पहले उसने नहर के पास कार खड़ी की, इसके बाद अपने साथी टीचर को आखिरी कॉल की, जिसमें उसने कहा- मैं SIR से परेशान हूं, अब ज्यादा काम का प्रेशर नहीं सह पाऊंगा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें