Related Posts

Heavy Rain & Waterlogging Cause NH-48 Traffic Snarls


गुरुग्राम में तेज बारिश के कारण हाईवे की सर्विसलेन पर भरे पानी से निकलते वाहन।

गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी से परेशान लोगों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया। शहर में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे, जिसके बाद दोपहर होते-होते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गई। बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। क

.

हालांकि, राहत के साथ ही लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। झमाझम बारिश के कारण एनएच-48 की सर्विसलेन पर कई जगह जलभराव हो गया। जहां से वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। क्योंकि जब भी भारी बारिश होती है, जलभराव की समस्या बड़ी परेशानी बनकर सामने आती है।

आज भी गुरुग्राम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मात्र कुछ ही घंटों की बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के ड्रेनेज दावों की पोल खोलकर रख दी।

गुरुग्राम में बारिश के दौरान जलभराव में फंसा ग्रॉसरी डिलीवरी पार्टनर।

जगह-जगह जलभराव से थमी रफ्तार

बारिश के शुरू होने के महज आधे घंटे के भीतर ही प्रमुख सड़कें, चौराहे और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। शहर के महत्वपूर्ण हिस्सों सुभाष चौक, राजीव चौक, बजघेड़ा, राजेंद्रा पार्क समेत अंदरूनी इलाकों में पानी भर गया। कई अंदरूनी सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि दुपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने मानसून से पहले नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीनी हकीकत हमेशा की तरह बेहद खराब नजर आ रही है।

गुरुग्राम में बारिश के दौरान भीगते हुए निकलती युवतियां।

NH-48 सर्विसलेन पर राहत नहीं मिली

जलभराव का सबसे गंभीर असर दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर देखने को मिला। हाईवे के कई प्रमुख हिस्सों और खासकर सर्विस लेन पूरी तरह पानी में डूब गईं। सर्विस लेन में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि वह नदी जैसी दिखने लगीं। इस वजह से जलभराव वाले हिस्सों में कई गाड़ियां और ऑटो बीच सड़क पर ही बंद हो गए।

वाहनों की लंबी लाइनें लगीं

हाईवे पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले और गुरुग्राम से जयपुर की तरफ जाने वाले कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन चालक घंटों रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर दिखे।

गुरुग्राम में बारिश के दौरान हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी लाइन।

ट्रैफिक पुलिस की मशक्कत

जाम की स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत सड़कों पर उतरे। कई जगहों पर क्रेन की मदद से बंद पड़े वाहनों को सड़क के किनारे हटाया गया ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके। ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की, जिसमें लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

फोटोज में देखिए…गुरुग्राम में बारिश के हालात

गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में घरों के बाहर भरा बारिश का पानी।

गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में घरों के बाहर भरे बारिश के पानी में खड़ा ऑटो।

गुरुग्राम में तेज बारिश के चलते प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। गोल्फ कोर्स रोड पर लगी वाहनों की लंबी लाइन।

गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सेक्टर-45 में सड़क किनारे नाले के होल खोलते जीएमडीए के कर्मचारी।

गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सेक्टर-45 में सड़क किनारे नाले के होल खोलते जीएमडीए के कर्मचारी।

गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में घरों के बाहर भरे बारिश के पानी से निकलती गाड़ियां।

गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में घरों के बाहर भरे बारिश के पानी से निकलती गाड़ियां।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें