Related Posts

Gurukul Student Sachin Scores 99.6% in CBSE 10th; Aims for ISRO


कुरुक्षेत्र के गुरुकुल ज्योतसर का स्टूडेंट सक्षम डोडवाल।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के गुरुकुल ज्योतिसर के स्टूडेंट सक्षम डोडवाल (16) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं क्लास के एग्जाम में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सक्षम ने बगैर किसी कोचिंग के गुरुकुल के हॉस्टल में रहते हुए तीन

.

सक्षम का परिवार मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के कस्बे मेहटोर के गांव फलौदी का रहना वाला है। सक्षम के पिता विपिन कुमार ईंट-भट्टा चलाने के साथ-साथ खेती-बाड़ी करते हैं। सक्षम की मां मीरा डोडवाल हाउसवाइफ हैं। सक्षम का बड़ा भाई अश्मित डोडवाल (22) देहरादून (उत्तराखंड) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाइ कर रहा है।

अपने पिता विपिन कुमार के साथ सक्षम।

तीन सब्जेक्ट में पूरे नंबर

गुरुकुल ज्योतिसर के प्रिंसिपल अरुण कुमार ने बताया कि सक्षम ने 8वीं क्लास में गुरुकुल में एडमिशन लिया था। सक्षम ने गुरुकुल ज्योतिसर का नाम रोशन कर दिया। उसने इंग्लिश में 100, मैथ में 100, कंम्यूटर एप्लीकेशन में 100, साइंस में 99 और सोशल साइंस (समाजिक विज्ञान) में 99 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में 100 में से 97 अंक आए हैं।

हर चीज को समझना खासियत

विपिन कुमार ने बताया कि सक्षम हर चीज को समझकर लिखता और उसे याद करता है। उसे रटना बिल्कुल सही नहीं लगता है। पढ़ाई में सक्षम की पूरी दिलचस्पी है। हालांकि वह उसे बास्केटबॉल खेलना भी पसंद है। शाम को थोड़ी देर के लिए सक्षम बास्केटबॉल जरूर खेलता है। साथ ही उसे रनिंग का भी शौक है।

खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ सक्षम।

इसरो में साइंटिस्ट बनने का ख्वाब

विपिन कुमार ने बताया कि सक्षम और उसके बड़े भाई अश्मित दोनों के पास कोई पर्सनल मोबाइल नहीं है। सक्षम साइंटिस्ट बनकर इसरों में काम करना चाहता है। अभी सक्षम राजस्थान के सीकर से JEE मेंस की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहां उसे तकरीबन एक महीना का समय हो चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें