spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Gurugram Truck Zigzag Driving | NH-48 Drivers Dangerous Stunt Video


गुरुग्राम11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर स्टंट करता ट्रक ड्राइवर। - Dainik Bhaskar

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर स्टंट करता ट्रक ड्राइवर।

गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर एक मिनी ट्रक ड्राइवर खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखा, जिसका एक वीडियो सामने आया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास मानेसर की ओर से आ रहा यह ट्रक सड़क के बीचों-बीच ‘जिग-जैग’ ड्राइविंग करता दिखा, जिससे अन्य वाहनों की जान जोखिम में पड़ गई।

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर अन्य गाड़ियां सामान्य गति से चल रही थीं। इसी दौरान मिनी ट्रक अचानक कभी दाईं ओर तो कभी बाईं ओर तेजी से मुड़ता हुआ पूरी सड़क पर लहराकर चल रहा था।

साथ चल रहे वाहनों से रिकॉर्ड किया गया वीडियो

ट्रक की इस हरकत को देखकर पीछे चल रहे वाहन ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर ली और सुरक्षित दूरी बना ली, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। पीछे चल रही एक कार में सवार यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा है। लोग गुरुग्राम पुलिस से इस लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि यह एक्सप्रेसवे पर इस तरह की रील्स बनाने या स्टंट करने का पहला केस नहीं है। इससे पहले भी गाड़ियों के स्टंट से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles