![]()
भिवानी जिले के लोहारू में पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह और उनकी टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों और सूरजगढ़ रोड पर नाकेबंदी की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) भी किया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के काटे चालान थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना भी है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। लोहारू पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, आम नागरिकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस के इस अभियान की सराहना की है।
Source link
लोहारू में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती:कई वाहन इम्पाउंड किए, अधिकारी बोले-नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें







