![]()
फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ तथा नकदी छीनने के मामले में गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार को काबू किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी रमेश ने बताया कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते कई नामजद व अन्य व्यक्तियों ने 6 मार्च की रात उसके घर में घुसकर मारपीट की। दुकान का दरवाजा तोड़ दिया तथा गल्ले से करीब 1500 रुपए निकाल लिए। भाई व रिश्तेदारों के मकानों में फेंके थे ईंट-पत्थर शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके भाई एवं रिश्तेदारों के मकानों पर ईंट-पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया तथा उसके चचेरे भाई के मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा आरोपियों द्वारा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। 7 मार्च को दर्ज किया था केस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सिटी थाना फतेहाबाद में 7 मार्च को बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 333, 351(2), 324(4) व 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी रवि कुमार की संलिप्तता पाए जाने पर उसे काबू किया गया। मामले की जांच जारी है।
Source link
फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा घर में तोड़फोड़ करने का आरोपी:साथियों के साथ घर में घुसकर मचाया था उत्पात; बाइक भी तोड़ डाली







