![]()
चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे कैब ड्राइवरों के समर्थन में अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने रविवार को धरना-स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी ड्राइवरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से ड्राइवरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। बता दें कि, ओला कैब को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चंडीगढ़ एसटीए (स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ओला एप्लीकेशन के माध्यम से कैब बुक करने और संचालित करने पर कार्रवाई की जाएगी। लोग कैब बुक करने के लिए दूसरी अधिकृत कंपनियों की ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई कैब ड्राइवर ओला एप्लीकेशन के माध्यम से सवारी उठाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन नियमों के तहत 10 हजार रुपए का चालान किया जाएगा। प्रशासन ने ओला का लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। परिवहन विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर निगरानी कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जब जानिए मामले में 4 अहम पॉइंट्स:- 16 दिन से जारी है आंदोलन कैब ड्राइवर पिछले 16 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में एग्रीगेटर कंपनियों की कमीशन दरों में कमी, उचित किराया नीति लागू करना और कैब सेवाओं के लिए स्पष्ट सरकारी नियम तय करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Source link
चंडीगढ़ ओला ड्राइवरों के समर्थन में राजा वड़िंग:बोले- मांगों पर गंभीरता से विचार करें केंद्र सरकार; बुकिंग पर होगा ₹10 हजार का चालान







