![]()
टोहाना से कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परमवीर सिंह ने हरियाणा सरकार से जोहड़ की जमीन पर बने पुराने मकानों को नहीं गिराने की अपील की है। उन्होंने सरकार से इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनता के पक्ष में मजबूती से पैरवी करने का आग्रह किया। विधायक परमवीर सिंह ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि टोहाना हलके में पहले से ही पर्याप्त संख्या में जोहड़ मौजूद हैं, इसलिए नए जोहड़ों की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में जोहड़ की जमीन पर वर्षों से बने पुराने मकानों को गिराना उचित नहीं होगा। जहां नए जोहड़ की जरूरत नहीं, वहां कीमत तय करके राहत दें उन्होंने सुझाव दिया कि जहां नए जोहड़ की जरूरत नहीं है, वहां बसी हुई जगह की कीमत तय कर लोगों को राहत दी जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार को पहले विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित करना चाहिए और फिर आमजन के हित में कोर्ट में जाना चाहिए। उन्होंने एक ऐसी नीति लाने की मांग की जिससे पुराने मकान न गिरें और लोगों को विस्थापित न होना पड़े। सरपंचों से बोले-लिखित में सरकार को बताएं परमवीर सिंह ने पंचायतों और सरपंचों से भी अपील की कि वे सरकार को लिखित में बताएं कि उनके गांव में नए जोहड़ की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर जनता के हित में कदम उठाना चाहिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि लोगों के आशियाने बचाने के लिए सरकार को विधानसभा से कानून बनाकर कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा, ताकि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश में संशोधन किया जा सके।
Source link
गांवों में जोहड़ की जमीन पर बने मकान न गिराएं:कांग्रेस-MLA ने सरकार से की अपील; परमवीर बोले-हाईकोर्ट में जनता की पैरवी करें







