गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब एक हफ्ते से बिजली संकट गहराया हुआ है। बाहरली बस्ती, बाहरवाली कॉलोनी और फाजिलपुर रोड से सटी कॉलोनियों समेत कई इलाकों में रोजाना घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसे लेकर विभाग
.
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा, रात के समय भी बार-बार बिजली गुल होने से इनवर्टर भी काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग पोल लगाने और लाइन सुधार कार्य के नाम पर प्रतिदिन 5 से 6 घंटे का शटडाउन ले रहा है। लोगों का कहना है कि व्यवस्था सुधारने के नाम पर आमजन को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विभाग द्वारा लोगों को भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट।
बिजली कटौती का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। क्षेत्र में सुबह 10 बजे पानी छोड़ा जाता है, लेकिन उसी समय बिजली बंद कर दी जाती है। लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से जलापूर्ति का बिजली कनेक्शन गुगाना फीडर से जुड़ा है।
इस व्यवस्था के कारण, जब पानी की आपूर्ति का समय होता है, तब बिजली नहीं होती और जब बिजली आती है, तब जलापूर्ति बंद हो जाती है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के एसडीओ सचिन कुमार।
‘अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग’
लंबे बिजली कट और बार-बार ट्रिपिंग के कारण भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी कान्ता, बाला, भतेरी और सुरेश ने बताया कि सुबह की अघोषित कटौती से नाश्ता और भोजन बनाने में दिक्कत आती है, और गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
रात में भी फ्यूज उड़ने और लाइन में फॉल्ट की वजह से कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
एसडीओ बोले- बस्ती में पोल खड़े किए जा रहे
इस मामले को लेकर विद्युत वितरण निगम फर्रुखनगर डिविजन के एसडीओ सचिन कुमार ने बताया कि चान्दनगर रोड पर बाहरली बस्ती में पोल खड़े किए जा रहे है। जिसे लेकर बिजली कटौती करना जरूरी है, इसके लिए लोगों को थोड़ी परेशानी तो झेलनी ही पड़ेगी।
