फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा सेक्टर-15 में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि] यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों में किसी तरह की घबराहट या भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जाएगा मंत्री ने कहा कि जिस भी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य केवल दोषियों को सजा दिलाना ही नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source link
