Related Posts

Fazilka Ex-AAP Leader Pooja Luthra to Contest 2027 Election


AAP की पूर्व महिला नेता पूजा लूथरा सचदेवा।

फाजिल्का से आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व महिला नेता पूजा लूथरा सचदेवा ने 2027 का विधानसभा चुनाव फाजिल्का हल्के से लड़ने की घोषणा की है। उन्हें करीब 3 महीने पहले पार्टी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था। इस घोषणा

.

पूजा लूथरा सचदेवा ने बताया कि वह फाजिल्का में आम आदमी पार्टी से शुरू से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने वार्ड नंबर 21 से पार्षद का चुनाव जीता और जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा की। उन्होंने अपने ससुर डॉक्टर विशम्बर सचदेवा के नाम पर ‘डॉ. बी.डी. सचदेवा मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी’ का गठन कर लोगों तक पहुंच बनाई और निस्वार्थ सेवा की।

उन्होंने नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया, कई ठिकानों पर युवाओं को नशा करते पकड़ा और उनके इलाज की व्यवस्था की। आम आदमी पार्टी ने उनके इन सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें फाजिल्का से महिला विंग की जिला प्रधान नियुक्त किया था।

पूजा लूथरा सचदेवा ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा।

जमीनी स्तर पर किए काम- लूथरा

पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की मदद की और राशन किटें उपलब्ध करवाईं। हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति में भी उन्होंने अपनी टीम के साथ नाव पर घर-घर जाकर लोगों को राशन और आर्थिक सहायता पहुंचाई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गांवों में खेलने वाले युवाओं को क्रिकेट किट भी उपलब्ध करवाईं। उन्होंने जमीनी स्तर पर ऐसे कई कार्य किए हैं। जिससे इलाके के लोग उनके कार्यों से बेहद खुश थे।

विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की

पूजा लूथरा सचदेवा का आरोप है कि स्थानीय आप विधायक के साथ उनकी न बनने के चलते उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। जिसे उन्होंने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। हालांकि इसके बाद भी उनका कार्य लगातार जारी है, और अब पूजा लूथरा सचदेवा ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि वह खुद फाजिल्का हल्के से 2027 के चुनाव लड़ेंगे। चाहे कोई पार्टी टिकट दे या ना दे, उन्हें आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव मैदान में उतरना पड़े तो वह बिल्कुल तैयार है। पूजा लूथरा सचदेवा के इस बयान के बाद इलाके की सियासत गरमा गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें