spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Prisoner Arrested | Girlfriend Murder 2006 Escape


फरीदाबाद8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
20 साल बाद आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

20 साल बाद आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने करीब 20 सालों से फरार चल रहे प्रेमिका हत्याकांड के एक उम्रकैद के सजायाफ्ता आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2006 में जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन उसके बाद कोर्ट में पेश होने के बजाय फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर उसे दिल्ली के चंद्र विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकाश उर्फ विकी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली के पांडव नगर का रहने वाला है और फिलहाल मंडावली के चंद्र विहार क्षेत्र में पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस ने उसे 4 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रेमिका की गोली मारकर की थी हत्या

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2001 को सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या महिला के प्रेमी विकाश उर्फ विकी ने की थी। पुलिस ने वारदात के 10 दिन बाद, 29 अप्रैल 2001 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद जुलाई 2002 में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जमानत पर आया और फिर हो गया फरार

सजा के खिलाफ आरोपी ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की, जहां से मई 2006 में उसे जमानत मिल गई। लेकिन जमानत मिलने के बाद वह कोर्ट में दोबारा पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। कोर्ट में पेश न होने पर उसके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

खुफिया जानकारी से आरोपी का पता चला

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर फरार और घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों के अलावा उत्तर प्रदेश के हापुड़ सहित कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

आखिरकार तकनीकी सर्विलांस, गुप्त सूचना तंत्र और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 4 जुलाई को दिल्ली के चंद्र विहार क्षेत्र में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles