spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जाखल मंडी की नहर से मिला बच्चे का शव:काफी हद तक गल चुकी डेडबॉडी; लोगों की मदद से निकाली बाहर




फतेहाबाद जिले के जाखल थाना क्षेत्र में कूदनी हेड के पास रविवार को एक नहर से अज्ञात बच्चे का शव बरामद हुआ। शव काफी हद तक गल-सड़ चुका था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखकर जाखल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 12 से 14 वर्ष आंकी गई है। बच्चे के शव को शिनाख्त के उद्देश्य से 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान यदि कोई परिजन या अन्य व्यक्ति शव की पहचान करता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की आमजन से अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का बच्चा लापता है या शव की पहचान संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध हो तो तत्काल थाना जाखल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता बच्चों की जानकारी भी जुटा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही बच्चे की मृत्यु के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles