spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में 6,028 अभ्यर्थियों ने दी एडीए परीक्षा:39 केंद्रों पर हुई स्क्रीनिंग, 5,876 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, डीसी ने किया निरीक्षण




हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक जिला अटॉर्नी पद के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा रविवार को जिले के सभी 39 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से सम्पन्न हुई। प्रशासन की ओर से कुल 11,904 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से 6028 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5876 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), गुरु हरि किशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 और डीएवी पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम और कक्षाओं की भी जांच की। सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त निरीक्षण के दौरान डीसी ने सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा प्रबंधों और जैमर की व्यवस्था का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं और कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए हर केंद्र पर विशेष निगरानी रखी गई थी। अधिकारी भी रहे मौजूद इस मौके पर एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेंद्र और जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा भी डीसी के साथ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles