फरीदाबाद में हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) दीपक गर्ग को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कि
.
लंबित बिलों के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता ने हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एचवीपीएनएल की टीएस डिवीजन, सेक्टर-23 में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग उसके लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के एवज में 30 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने तथ्यों का सत्यापन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
ट्रैप लगाकर रंगे हाथ दबोचा
शिकायत की पुष्टि होने के बादस्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, जिसके तुरंत बाद विजिलेंस टीम ने एक्सईएन दीपक गर्ग को ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो , फरीदाबाद में एफआईआर संख्या-18, 28 जुलाई के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
