Related Posts

जाखल में भैंसों के व्यापारी से लूट:1.90 लाख रुपए लूटकर भागे 3 बदमाश, बाइक पर सवार होकर आए थे




फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र के गांव कूदनी के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी से 1 लाख 90 हजार रुपए की नकदी लूट ली। पीड़ित की पहचान टोहाना के वार्ड नंबर 4, रामनगर निवासी किशोरी लाल के रूप में हुई है। किशोरी लाल भैंसों का व्यापार करते हैं। किशोरी लाल मामूपुर से कूदनी होते हुए टोहाना लौट रहे थे। इसी दौरान गांव कूदनी के पास बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाश उनके पास से 1 लाख 90 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें