Related Posts

Delhi-Gurugram Border Security Tightened | Cockroach Party Protest Update


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस द्वारा की जा रही वाहनों की चेकिंग।

‘कॉकरोच पार्टी’ द्वारा दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस दोनों मिलकर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

इस प्रदर्शन के कारण राजधानी की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर सोमवार सुबह से ही भारी सुरक्षा बल तैनात है, जिससे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) सहित कई सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

संदिग्ध वाहनों, विशेषकर कमर्शियल गाड़ियों और बसों को रोककर उनके अंदर बैठे लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा 10 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर रखा है। इनमें हरियाणा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामे प्रधान का कहना है कि उन्हें बाहर जाने से मना किया गया है। उनके घर के बाहर कई पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

हालांकि पुलिस ने संख्या बताने से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राजधानी में किसी भी संभावित व्यवधान को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

गुरुग्राम में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामे प्रधान के घर के बाहर बैठे पुलिस जवान।

बॉर्डर पर सघन चेकिंग

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि ‘कॉकरोच पार्टी’ के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। सरहौल बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर और आया नगर बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाकर गाड़ियों की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस द्वारा की जा रही वाहनों की चेकिंग।

मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा घेरा सख्त

सड़क मार्ग के साथ-साथ पुलिस ने दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर भी निगरानी बढ़ा दी है। मिलेनियम सिटी सेंटर, इफ्को चौक, एमजी रोड और गुरु द्रोणाचार्य जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सीआईएसएफ द्वारा प्रवेश और निकास द्वारों पर पैनी नजर रख रही है।

तलाशी ले रही पुलिस

मेट्रो स्टेशनों के भीतर और बाहर घूम रहे संदिग्ध युवाओं को रोककर उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। उनके पहचान पत्र (आईडी कार्ड) चेक किए जा रहे हैं और बैगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को मेट्रो का उपयोग करके दिल्ली के संवेदनशील इलाकों तक पहुंचने से रोकना है।

आम जनता को परेशानी

इस सख्त चेकिंग अभियान के कारण गुरुग्राम से दिल्ली दफ्तर आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान सरहौल बॉर्डर पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिससे लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

दिल्ली जाने वालों के लिए एडवाइजरी

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए यह चेकिंग बेहद जरूरी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और यदि संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। स्थिति पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें