spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CM मान ने 500 गांवों के जिम किए शुरू:कोटकपूरा में बोले- युवाओं को नशे से दूर रख फिर बनाएंगे रंगला पंजाब




फरीदकोट जिले के कोटकपूरा क्षेत्र के अधीन गांव चंदबाजा में रविवार शाम राज्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोक मिलनी कार्यक्रम से पहले पंजाब में एक साथ 500 गांवों में आधुनिक जिमों का उद्घाटन किया। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया और लोगों से सीधे संवाद में शिरोमणि अकाली दल समेत विरोधियों पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।15 जुलाई तक पूरे राज्य में 3100 खेल मैदान समर्पित कर दिए जाएंगे तथा जिमों की संख्या बढ़ाकर 3000 कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को फिर से खेलों, कबड्डी, भांगड़ा और सेना में भर्ती होने वाले युवाओं का स्वस्थ एवं रंगला पंजाब बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सड़क और रेल संपर्क बेहतर हुआ है तथा हलवारा हवाई अड्डा शुरू होने से लुधियाना, मोगा और आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। CM मान बोले- आप सरकार ने जीवन को आसन बनाने का प्रयास किया मावां धीआं सतकार योजना के तहत एक जुलाई को पंजीकृत महिलाओं को तीन माह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, नहरी पानी समेत अन्य क्षेत्रों में बेमिसाल कार्य करवाए हैं। इसके अलाव 300 यूनिट मुफ्त बिजली,10 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना समेत अन्य लोक भलाई स्कीमों से आम लोगो के जीवन को आसन बनाने का प्रयास किया है। लोक मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने शिअद और बादल परिवार को आड़े हाथों लिया और तीखे व्यंग किए।उन्होंने कहा कि जिस दिन विधानसभा में बेअदबी के खिलाफ कानून पारित किया, उस दिन शिअद की एकमात्र विधायिका गैर हाजिर थी। उन्होंने गांव चंदबाजा के विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी उपस्थित रहे। उधर मुख्यमंत्री से सवाल पूछने जा रहे बीकेयू सिद्धूपुर के 100 वर्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस लाइन में बिठा दिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles