spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पटियाला में खाली प्लॉट से आ रही थी तेज दुर्गंध:जांच करने पहुंची पुलिस को मिला महिला का शव; पहचान में जुटी टीम




पटियाला के समाना स्थित रजोरी गार्डन कॉलोनी के बाहर एक खाली प्लॉट से एक महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्लॉट से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव काफी पुराना और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त की प्रक्रिया के लिए समाना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव मिलने से लोगों में बढ़ी चिंता इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ समय पहले भी इसी क्षेत्र के एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव बरामद हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि महिला के शव को जलाकर यहां फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles